Kamal Dewan

Directions Contact the establishment

Kamal Dewan जिलाध्यक्ष (शहरी)
जिला कांग्रेस कमेटी, सोनीपत

सिख पंथ के संस्थापक एवं मानवता, समानता और सेवा का संदेश देने वाले श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें क...
05/10/2026

सिख पंथ के संस्थापक एवं मानवता, समानता और सेवा का संदेश देने वाले श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं सदैव हमें सत्य, सेवा, सद्भाव और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहें।

आज सोनीपत MC-1 में आयोजित ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व एवं समर्पित कार्यकर्ता साथियों के साथ ...
05/10/2026

आज सोनीपत MC-1 में आयोजित ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व एवं समर्पित कार्यकर्ता साथियों के साथ सहभागिता की।

सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। कांग्रेस की असली ताकत हमारे कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण संगठन को निरंतर मजबूती प्रदान करता है।

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री Sanjay Dutt जी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री Rao Narender Singh जी, CWC सदस्य एवं सांसद श्री Deepender Singh Hooda जी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता की आवाज़, यही हमारा संकल्प है।

आज वरिष्ठ नागरिक परिषद सोनीपत द्वारा कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-14, सोनीपत में आयोजित जन्मदिन समारोह में सम्मिलित होकर वरिष...
03/10/2026

आज वरिष्ठ नागरिक परिषद सोनीपत द्वारा कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-14, सोनीपत में आयोजित जन्मदिन समारोह में सम्मिलित होकर वरिष्ठजनों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह एवं चादर भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है।

परिषद के प्रधान श्री बी. आर. आहूजा जी, महासचिव श्री सुभाष वशिष्ठ जी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार।

सादगी, सत्यनिष्ठा और दृढ़ नेतृत्व के प्रतीक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटि-कोटि न...
02/10/2026

सादगी, सत्यनिष्ठा और दृढ़ नेतृत्व के प्रतीक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

“जय जवान, जय किसान” के उद्घोष से उन्होंने देश के जवानों और किसानों का गौरव बढ़ाया।
राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और आदर्श जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

सत्य और अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।सत्य और अहिंसा को जीवन का आधार ब...
02/10/2026

सत्य और अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

सत्य और अहिंसा को जीवन का आधार बनाकर बापू ने पूरी दुनिया को शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार और सिद्धांत हमें सदैव समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपना जीवन अर्पित करने वाले शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि न...
28/09/2026

राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपना जीवन अर्पित करने वाले शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🇮🇳

उनका क्रांतिकारी विचार और राष्ट्रप्रेम सदैव युवाओं को देशसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर शहीदों को कोटि-...
23/09/2026

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन।

उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति सदैव हम सभी को देशसेवा एवं कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

राधाष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।श्री राधारानी जी की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, शांति...
19/09/2026

राधाष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

श्री राधारानी जी की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, शांति, सुख और समृद्धि बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार सदैव खुशियों से भरा रहे।

राधे-राधे! 🙏

सृजन, शिल्प और निर्माण के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।भगवान विश्वकर्...
17/09/2026

सृजन, शिल्प और निर्माण के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो तथा हमारे श्रमिक, शिल्पकार और कारीगर निरंतर प्रगति करते रहें।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय श्री Bhupinder Singh Hooda  जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई ए...
15/09/2026

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय श्री Bhupinder Singh Hooda जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करता हूं। जनसेवा और जनहित के पथ पर आपका अनुभव एवं मार्गदर्शन सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहे।

#जनसेवा

Address

Sonipat

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kamal Dewan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Kamal Dewan:

Shortcuts

Share