Bholenath Ke Deewane

Bholenath Ke Deewane Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bholenath Ke Deewane, Bartending service, Nanak Pura Moti Bagh/2, New Delhi.

Jai bhole ki
14/07/2016

Jai bhole ki

29/09/2014

jai mata di

14/08/2013

जय भोले जय भंडारी, तेरी है महिमा नयारी,
तेरी मोहिनी मूरत लगे है प्यारी।
कण कण में है तेरा वास प्रभु, है तीनो लोक में तू ही तू।
जल में है, थल में है, नभ में है, पवन में है, तेरी छवि समाई,
डमरू की धुन में है, झूमे है श्रृष्टि, महिमा यह कैसी रचाई।
तेरी जय जय करे दुनिया सारी॥
जिसने भी तेरा ध्यान किया, उसको सुख का वरदान दिया।
दानी है, वरदानी है भोले बाबा, है भक्तों पे उपकार तेरा,
रावण को दे डाली सोने की लंका, किया आप परबत पे डेरा।
नहीं दूजा कोई तुमसा है उपकारी

14/08/2013

Ψ !!卐!! हर हर � !!卐!! Ψ
भगवान शिव के स्वरूप को जानना प्रत्येक मानव के लिए जरूरी है। महादेव के विविध प्रतिक चिन्ह निचे दिये है।

जटाएं – शिव को अंतरिक्ष का देवता कहते हैं, अतः आकाश उनकी जटा का स्वरूप है, जटाएं वायुमंडल का प्रतीक हैं।

चंद्र – चंद्रमा मन का प्रतीक है। शिव का मन भोला, निर्मल, पवित्र, सशक्त है उनका विवेक सदा जाग्रत रहता है। शिव का चंद्रमा उज्जवल है।

त्रिनेत्र – शिव को त्रिलोचन भी कहते हैं।
शिव के ये तीन नेत्र सत्व, रज, तम तीन गुणों,
भूत, वर्तमान, भविष्य, तीन कालों,
स्वर्ग, मृत्यु पाताल तीन लोकों का प्रतीक है।

सर्पों का हार – सर्प जैसा क्रूर व हिसंकजीव महाकाल के अधीन है। सर्प तमोगुणी व संहारक वृत्ति का जीव है, जिसे शिव ने अपने अधीन किया है।

त्रिशूल – शिव के हाथ में एक मारक शस्त्र है। त्रिशुल सृष्टि में मानव भौतिक, दैविक, आध्यात्मिक इन तीनों तापों को नष्ट करता है।

डमरू – शिव के एक हाथ में डमरू है जिसे वे तांडव नृत्य करते समय बजाते हैं। डमरू का नाद ही ब्रह्म रुप है।

मुंडमाला – शिव के गले में मुंडमाला है जो इस बात का प्रतीक है कि शिव ने मृत्यु को वश में कर रखा है।

छाल – शिव के शरीर पर व्याघ्र चर्म है, व्याघ्र हिंसा व अंहकार का प्रतीक माना जाता है। इसका अर्थ है कि शिव ने हिंसा व अहंकार का दमन कर उसे अपने नीचे दबा लिया है।

भस्म – शिव के शरीर पर भस्म लगी होती है। शिवलिंग का अभिषेक भी भस्म से करते हैं। भस्म का लेप बताता है कि यह संसार नश्वर है शरीर नश्वरता का प्रतीक है।

बिल्व पत्र – हलाहल विष पिने पर शिव जि का मस्तक गर्म होने लगा…!! सब देव गण शिव जी पर जलाभीषेक करने लगे तथा ठंडी तासीर होने के कारण बिल्व पत्र भी शिव जी को ठंडे करने के लिये महादेव पर चढाने लगे।

वृषभ – शिव का वाहन वृषभ है। वह हमेशा शिव के साथ रहता है। वृषभ का अर्थ है, धर्म महादेव इस चार पैर वाले बैल की सवारी करते है अर्थात् धर्म, अर्थ, काम मोक्ष उनके अधीन है।
सार रूप में शिव का रूप विराट और अनंत है, शिव की महिमा अपरम्पार है। ओंकार में ही सारी सृष्टि समायी हुई है।

03/08/2013

कोइ कहता मंगल,शनिवार तुम्हारा है
मै तो कहता हर पल,हर वार तुम्हारा है
जय राम सियाराम ,जय राम सियाराम .....
तेरे वार के आगे ,क्या वार कोइ करता
हो भुत या पिशाच ,तेरे नाम से है डरता
महाबीर,बजरंगी जो नाम तुम्हारा है ||
कोइ कहता मंगल,शनिवार तुम्हारा है
मै तो कहता हर पल,हर वार तुम्हारा है
जय राम सियाराम ,जय राम सियाराम ...
तूं बल बुधि का दाता,कष्ट सभी हरता
मनोकामना पुरी, भक्तों की तूं करता
जो सुमिरे नाम प्रभु का,लगता तुझे प्यारा है||
कोइ कहता मंगल,शनिवार तुम्हारा है
मै तो कहता हर पल,हर वार तुम्हारा है
जय राम सियाराम ,जय राम सियाराम ...
तूं सियाराम दुलारा,भक्तों को लगता प्यारा
तेरी शक्ति को सबने ,मिलकर जो था ललकारा
लाँघ गए सागर को ,लंका को जारा है ||
कोइ कहता मंगल,शनिवार तुम्हारा है
मै तो कहता हर पल,हर वार तुम्हारा है
जय राम सियाराम ,जय राम सियाराम ...
ओ पवन पुत्र बलकारी ,माता के आज्ञाकारी
सुर नर मुनिजन सबने ,तेरी आरती उतारी
'टीकम' संकट मोचन,भव तारण हारा है ||मै तो कहता...
कोइ कहता मंगल,शनिवार तुम्हारा है
मै तो कहता हर पल,हर वार तुम्हारा है
जय राम सियाराम ,जय राम सियाराम ...
_/\_ मारुति नंदन नमो नमः _/\_ कष्ट भंजन नमो नमः _/\_
_/\_ असुर निकंदन नमो नमः _/\_ श्रीरामदूतम नमो नमः _/\_
!!!۞!!! ॥ॐ श्री राम ॥ !!!۞!!!
!!!۞!!! ॥ॐ श्री हनुमते नमः ॥ !!!۞!!!

03/08/2013

शिव के तू गीत गाना सीख ले
रोते रोते मुस्कराना सीख ले
ज़िन्दगी आराम से कट जाएगी
दर शिव के आना जाना सीख ले.

जय शिव शम्भो
शुभ रात्रि

(Alok Kirpal)

03/08/2013

जब जब डोले जीवन नैया शिव शिव गाओ ,
सारे जग के वो है खिवैया शिव शिव गाओ ,
संकट आए कष्ट रुलाये जब-जब जी घबराए,
बोलो शिव शिव बोलो शिव शिव
जय शिव शम्भो
||शुभप्रभात||
(Alok Kirpal)

03/08/2013

मेरे भोले भगवान, दे दो भक्ति का दान
प्रभु नैया पार लगा जाना - आ जाना
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
मेरे विधन विनाशक देवा, सबसे पहले करें तेरी सेवा
सारे जग मे आनंद छाया, बोलो जय जय गजानंद देवा
बाजे सुर और ताल, तेरा गुण गाये संसार
घुंघरू की खनक खनक जाना - आ जाना
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे!!!!!!!!

03/08/2013

जिसकी महिमा, अपरम्पार , अम्बर सा जो पारदर्शी है , गुण सब जिस में सृष्टि सृजन के , पालन और भंग करने के विश्व अनेकों ! काश भक्ति, तीव्र भक्ति मेरे जीवन की मिल जाए उस से, उस शिव से , हर क्लेश और तम का नाशक , अभ्रक ज्योति, श्वेत ,व सुन्दर, श्वेत कमलके खिलने जैसा , अट्टहास से ज्ञान बिखेरे; जो निरत रहे आत्मध्यान में , दर्शन देताह्रदय कमल में , राजहंस जो शांत झील का...मेरे मन की , रक्षक मेरा ,नमन है उसे ! स्वामी सबका हो कर भी जो परे स्वयं से...जो शाश्वत स्वामी है सबका , जो सारे भ्रमका है ह,र्ता, जिसका सबसे उत्कृष्ट प्रेम,प्रकट है, सब नामों में बढकर नाम'',"महादेव,"जो सबका धाम
Ψ !!卐!! हर हर महादेव !!卐!! Ψ

03/08/2013

जो खोया, वोह मेरी नादानी थी .....और जो पायावोह मेरे भोले की मेहरबानी थी ......

जय शिव शम्भो
शुभ रात्रि

(Alok)

03/08/2013

Ψ !!卐!! हर हर महादेव!!卐!! Ψ

शुभ प्रभात

Har Har Mahadev

Good Morning

to all devotes

03/08/2013

तीनो लोक तेरा उजयारा
, दिखओ का तूने काज सावरा |

Har Har Mahadev

Address

Nanak Pura Moti Bagh/2
New Delhi
110021

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bholenath Ke Deewane posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share