01/11/2018
सेब का सिरका- फायदे, इस्तेमाल और नुकसान
सेब का सिरका(ए.सी.वी) वज़न घटाने, हृद्य रोग, त्वचा रोग, बदहज़मी, लिवर डीटॉक्स जैसे अन्य रोगों में अपने अनगिनत फायदों के लिए काफी मांग में रहता है। आइए देखतें है एसीवी का इस्तेमाल और ज़िंदगी को स्वस्थ बनाते हैं।
क्या है सेब का सिरका?
सेब का सिरका या ए.सी.वी स्वास्थ्य पर होने वाले फायदों के लिए काफी मांग में रहने वाला स्वास्थ्य उत्पाद है। सेब का सिरका एक तरीके का सिरका है जिसमें साइडर मुख्य हिस्सा है। ये उस लिक्विड से बनता है जो सेब को निचोड़ने से मिलता है। सेब के सिरके के अलग अलग प्रकार बाज़ार में उपलब्ध हैं। जैसे कि मदर के साथ सेब का सिरका, शहद वाला सेब का सिरका, अदरक और नींबू के स्वाद के साथ सेब का सिरका आदि।
सेब के सिरके के फायदे
स्वास्थ्य और खूबसूरती के सेगमेंट में ये सबसे ज़्यादा फायदेमंद उत्पादों में से एक है। सेब के सिरके के अनगिनत फायदे इसे बहुत लोकप्रिय बनाते हैं। फिर चाहे वो आम स्वास्थ्य हो, स्वाद, खूबसूरती, फिटनेस या फिर कोई भी अन्य घरेलू लाभ, सेब के सिरके के फायदे और इसे प्रयोग करने के तरीके अनगिनत हैं।
बाल
सेब के सिरके से बाल धोना आपके बालों की खो चुकि काली चमक वापस लाने में आपकी मदद करता है।
नाक
क्या आपका साइनस आपको परेशान कर रहा है? क्या आप आम सर्दी के कारण बहती हुई अपनी नाक से परेशान हो गए हैं? तो ये सेब का सिरका आपकी मदद कर सकता है।
चहरे की त्वचा
एक फेस क्लिएंज़र के तौर पर सेब का सिरका काफी मददगार हो सकता है।
मुंह
मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाने में काफी लाभदायक है।
हृदय
सेब का सिरका खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और रक्तचाप पर काबू में रखता है। इससे आपके हृदय के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
पेट
ये ना केवल आपका हाज़मा ठीक करेगा बल्कि खाना खाने से आधे घंटे पहले इसे लेने से आप बदहज़मी से भी बच पाएंगे।
वज़न घटाने के लिए सेब के सिरके का प्रयोग करने से काफी प्रभावशाली नतीजे मिल सकते हैं।
टांगे और जोड़
सेब का सिरका पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत है जो आपकी टांगों को दर्दनाक ऐंठन से आराम दिलाएगा।
हाथ और पैर
पैरों से दुर्गंध आना एक ऐसी समस्या है जिसका सामना कोई नहीं करना चाहता। लेकिन अगर आपके पास सेब का सिरका है तो फिर परेशान क्यूं होना। एक टब या बालटी में गरम पानी के साथ एसीवी (1/2 कप) का मिश्रण बनाएं। अब कुछ मिनटों के लिए अपने हाथ और पैर इसके अंदर डालें। इसके बाद जब आप अपने हाथ पैर धोयेंगे, तो आप जान पाएंगे कि एसीवी दुर्गंध और मरे हुए सैल्स से छुटकारा पाने में मदद करता है। ये आपको एक तनाव मुक्त और आराम का एहसास भी कराता है।
Image Source: www.crunchybetty.com
किस तरह करें सेब के सिरके का इस्तेमाल
जब हम सिरके के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में पहली छवी बनती है किसी ऐसिडिक चीज़ की या खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फ्लेवर की। लेकिन ये केवल सेब के सिरके का ऊपरी फायदा है। एक शानदार पोषण मात्रा के साथ एसीवी स्वास्थ्य का भंडार है। इसमें वीटामिन ए,सी और ई, पोटेशियम, केल्शियम, मेग्निशियम, ऐसिटिक ऐसिड, एंटी-ऑक्सिडेंट, एंज़ाइम और अमीनो एसिड हैं।
सेब के सिरके को इस्तेमाल करने के ऐसे बहुत से तरीके हैं जिनसे स्वादिष्ट, सुंदर और स्वस्थ खाना बनाने में मदद मिलती है।
सेब के सिरके को इस्तेमाल करने के तरीके:
सेब का सिरके का प्रयोग चटनी में करें। एसीवी को अपनी स्मूदी में डालें। हाज़मे के लिए अदरक के साथ सेब के सिरके का प्रयोग करें। एक कप पानी में एसीवी डालें और मुंह की दुर्गंध से छुटकारे पाने लिया गरारे करें। थोड़ा सा एसीवी पानी के साथ मिलाकर उसे रुई से अपने चहरे पर लगाएं और फेस क्लिएंज़र की तरह प्रयोग करें। एसीवी को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर 15 मिनट तक पैर भिगोकर रखें। ये दुर्गंध फैला रहे बेक्टीरिया से छटकारा दिलाएगा।
चिकित्सय सावधानी और एहतियात
ज़्यादा लेने की स्थिति- किसी भी चीज़ की अति गलत है और ये बात सेब के सिरके के लिए भी सच है। किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लेने के बाद सीमित मात्रा में एसीवी लेना ज़्यादा एसीवी लेने से सुरक्षित है। ज़रूरत से ज़्यादा एसीवी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। प्रेगनेंन्सी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान- अगर आप प्रेगनेंन्ट हैं या ब्रेस्टफीडिंग कर रहे हैं तो उस स्थिति में एसीवी के सुरक्षा मानकों के बारे में ज़्यादा नहीं कहा जा सकता। तो ये बहुत ज़रूरी है कि आप ज़रा सा भी एसीवी लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। और अगर उसके बाद भी कोई शंका है तो इसे ना लेकर सुरक्षित रास्ता अपनाना बहतर है। इलाज के दौरान- आप जब भी किसी बिमारी से गुज़र रहे हैं और कुछ दवाएं ले रहे हैं तो एसीवी लेने से जुड़े किसी भी सवाल को अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें। हालांकी एसीवी प्राकृतिक है लेकिन इसका स्वभाव एसिडिक है, तो अगर आप किसी तरह की दवाईयां ले रहे हैं तो एसीवी लेने से पहले किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें