16/04/2026
ओ.पी.एस. विद्या मंदिर के दसवीं कक्षा के शानदार परिणाम से खिले चेहरे
ओ.पी.एस. विद्या मंदिर के दसवीं कक्षा के परिणाम ने एक बार फिर विद्यालय, अभिभावकों और विद्यार्थियों का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के 28 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सभी को प्रसन्न एवं उत्साहित कर दिया।
उच्च अंकों की इस गौरवपूर्ण श्रृंखला में लवकेश ने 99.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अवनी चौहान (96.4%), ध्रुव (95.6%), कनिष्का (95.8%), अर्जुन (95.4%), निहारिका (95.4%), अभिनव चौहान (95.2%) तथा जसमीत, सांची एवं केशव ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इसके साथ ही सृष्टि, ध्रुव साहनी, अवनी मित्तल, कनन, डेविन, कृतिका, हर्षित, कुणाल, मान्या, मानसी, कुशाग्र, वेन्या, वास्तविक, गर्वित, नायशा, केशव गर्ग, शिवांशु एवं गर्वित प्रताप सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त कर सराहनीय सफलता हासिल की और बधाई के पात्र बने।
इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती सुषमा बंसल जी ने सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अमन बंसल जी ने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ते रहने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर मैडम पूर्ति बंसल जी ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. जसजीत सूद जी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें जीवन में निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया तथा उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। उन्होंने विशेष रूप से कोऑर्डिनेटर मैडम आशीष जुनेजा एवं समस्त अध्यापकगण को भी इस सफलता के लिए बधाई दी।