19/04/2018
ज़ायका जोधपुर का..
ज़ायका जोधपुर का श्रृंखला में आज आपको रूबरू करवा रहा हूँ दशकों से जोधपुरियों के स्वाद को संभाले हुए "दूध भंडार" से...
जोधपुर के दिल की धड़कन माने जाने वाले सोजतीगेट का सबसे स्वादिष्ट पॉइंट अगर कोई है तो उसे "दूध भंडार" के नाम से जाना जाता है.
पिछले कई सालों से यहां का दूध जोधपुरी लोगों का पसंदीदा आइटम बना हुआ है.
यहां सर्दियों में जहाँ कढ़ाई का गर्म दूध की जबरदस्त डिमांड रहती है वहीं गर्मियों में "दूध भंडार" का ठंडा दूध और माखनिया लस्सी हमको तृप्त करने वाली ठंडक और लाज़वाब स्वाद देते है.
"दूध भंडार" के ऑनर RAJKAMAL NIKUB Anand Nikub Vella जी जो हमारे ग्रुप के सदस्य भी है के साथ आज भरी दोपहर में ठंडे दूध का आनंद लिया..
सच बताऊं..किसी भी शर्बत,शेक या कोल्ड ड्रिंक से ज्यादा मज़ा आया..
ठंडे दूध के साथ ठंडी लस्सी भी यहां का एक खास ज़ायका है जिसे भी ट्राई किया है सकता है..
जोधपुर की कई जानी मानी हस्तियां भी यहां से दूध का गिलास पी कर दुनियाँ भर में मशहूर हए हैं..
कई राजनेता,बिजनेसमैन और NRI आज भी जब जब जोधपुर आते है दूध भंडार जा दूध पीने यहां ज़रूर आते है..
पीढ़ियों की इस परंपरा को ज्यों की त्यों संभाले हुए है RAJKAMAL NIKUB आनंद निकुब..जो सभी आगंतुकों का स्वागत करते है और उनको उनकी मन पसंद स्वाद का गिलास सौंपते है..
इसी बेहतरीन ज़ायके का स्वाद लेने अगर आप सोजती गेट तक नहीं आ सकते हो तो इसकी एक ब्रांच 12वीं रोड़ चौराहे पर भी किसान भोजनालय के पास भी है.वहां भी शुद्ध और स्वाद भरा दूध का गिलास और लस्सी आपके तन मन को तृप्त करने के लिए रेडी है..