29/08/2026
अत्यंत दुखद और मन को पीड़ा देने वाला दृश्य।
आज जब पूरी दुनिया विज्ञान और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है, वहीं हमारे क्षेत्र में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बेहद चिंताजनक है।
बरसात के दिनों में ढाईघाट के अंत्येष्टि स्थल पर पॉलिथीन तानकर लोगों को अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को असुविधाओं और अव्यवस्थाओं के बीच मिट्टी के तेल जैसी चीजों का सहारा लेना पड़ रहा है। यह स्थिति बेहद पीड़ादायक और शर्मनाक है।
दुख की बात है कि जनता की वास्तविक समस्याओं—शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी और सम्मानजनक जीवन—पर पर्याप्त ध्यान देने के बजाय जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों से मेरा विनम्र सवाल है कि क्या किसी व्यक्ति को अपने प्रियजन का अंतिम संस्कार भी सम्मानपूर्वक करने का अधिकार नहीं है?
मैं सरकार, क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद जी से विनम्र आग्रह करता हूँ कि ढाईघाट पर एक निश्चित, व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त श्मशान स्थल का शीघ्र निर्माण कराया जाए, जहाँ बरसात और अन्य मौसम में भी लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक कर सकें।
जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना भी है।
Samajwadi Party Akhilesh Yadav
DM Farrukhabad Narendra Modi Chief Minister Office Uttar Pradesh Suresh Kumar Khanna Mukesh Rajput Sachin Singh Yadav Pranshu Dutt Dwivedi Ramkishor Rajput Kunwar Jeet Singh
🙏 अंतिम संस्कार भी सम्मान का अधिकार है।
ढाईघाट पर व्यवस्थित श्मशान स्थल का निर्माण जनहित की तत्काल आवश्यकता है।
— राजपाल यादव एडवोकेट
उम्मीदवार, जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं. 6
शमसाबाद द्वितीय